26 Apr 2024, 23:38:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि के आसार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 1:04AM | Updated Date: Feb 24 2020 1:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में अगले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि होने के असार जताये गये हैं। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है। विभाग के अनुसार उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में इस दौरान गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। पिछले 24 घंटों में बिहार, झारखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ क्षेत्रों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़े। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई।
 
नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मारवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में आमतौर पर मौसम शुष्क रहा। रविवार सुबह पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बहुत घना कोहरा छाया रहा, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर घना कोहरा छाया रहा। दतिया और शिवपुरी में दृश्यता 25 मीटर रहीं वहीं वाराणसी और खजुराहो में 50 मीटर और भोपाल में 200 मीटर रही। ओडिशा के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत नीचे रहा।
 
पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों, यनम और तेलंगाना के कुछ इलाकों में सामान्य से कुछ कम रहा। पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों में रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, विदर्भ, तमिलनाडु और केरल के कुछ इलाकों के अलावा असम, मेघालय, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के शेष हिस्सों में तापमान सामन्य से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। वहीं देश के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य रहा। हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान सबसे कम 9.0 डिग्रीस सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »