26 Apr 2024, 14:39:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कृषि क्षेत्र में बिहार का मॉडल सर्वश्रेष्ठ : जदयू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 8:58PM | Updated Date: Feb 21 2020 8:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने आज दावा किया कि कृषि क्षेत्र में राज्य का मॉडल सर्वश्रेष्ठ है। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने यहां कहा कि बिहार की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है और इसी कारण 2005 में सत्ता संभालने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार कृषि क्षेत्र के विकास और किसानों के उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को अनुदानित दर पर बीज वितरण किया जा रहा है। प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार कार्यक्रम के तहत राज्य के सभी राजस्व गांव में एक साथ उन्नत प्रभेदों के बीज उपलब्ध कराकर बीज उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017-18 में जैविक खेती प्रोत्साहन योजना के तहत जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जैविक कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि कृषि क्षेत्र में राज्य का मॉडल सर्वश्रेष्ठ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »