अंबाला। हरियाणा में करनाल के निकट एक टोल प्लाजा से कल आधी रात के करीब दो लोगों ने चाकू की नोक पर अपहरण किया और सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार पीड़तिा (पंजाब के लुधियाना निवासी) और उनके पति ने बताया कि वह लोग दिल्ली से लुधियाना लौट रहे थे। करनाल के निकट बसताड़ा टोल प्लाजा पर वह शौचालय जाने के लिए महिला बस से उतरीं। शौचालय के बाहर दो लोगों ने चाकू की नोक पर उनका अपहरण किया और टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर स्थित फ्लाइओवर के पास ले गए और बलात्कार किया। पुलिस ने दंपत्ति के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है।