18 Apr 2024, 08:10:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सपा को समझना चाहिए कि जनता ने उन्हें क्यों नकारा : शाही

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 8:00PM | Updated Date: Jan 14 2020 8:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवरिया। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुये कहा कि सपा के लोगों की गुंडागर्दी, अराजकता, लूट खसोट के कारण ही जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर किया। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को सोचना चाहिए कि इतनी भारी बहुमत से उनकी सरकार प्रदेश में बनी थी, तो जनता ने क्यों नकार दिया। यदि उनके लोगों ने गुन्डागर्दी नहीं की होती, अराजकता, लूट खसोट नहीं करते वे आज सत्ता से बाहर नहीं होते। शाही ने मंगलवार को यहां अपने पैतृक गांव पकहा में मकर सक्रांति के अवसर पर सामाजिक समरसता कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों के साथ सहभोज करने के बाद गरीबों को कम्बल वितरण किये।

उन्होंने कहा कि पार्टी के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय का एक लक्ष्य था कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाओं को पहुंचाया जाय। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार यह कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा का मिजाज है कि वे लोग हर काम लाठी से ठीक करने का दम्भ भरते हैं। कानून व्यवस्था आदि को लाठी से चुनौती नहीं दी सकती है। गांधी जी ने देश की आजादी के लिए अहिंसक आन्दोलन किया। सपा अनावश्यक अनेक मसलों पर जनता को गुमराह करने की कोशिश करती रहती है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »