20 Apr 2024, 00:00:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सिवनी में बालिका के साथ दुराचार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 6:53PM | Updated Date: Dec 15 2019 6:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में बंडोल थाना अंतर्गत एक मासूम बालिका के साथ दुराचार किए जाने के मामले में नाबालिग बालक को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे ने आज बताया कि थाना बंडोल में ग्राम सोनाडोंगरी निवासी एक 6 वर्षीय बालिका के माता-पिता ने प्राथमिकी दर्ज करायी है कि गांव के ही एक 14 वर्षीय बालक ने उनकी बेटी के साथ दुराचार किया है। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »