28 Mar 2024, 20:50:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शालीमार बाग में लगी आग, छह लोगों को बचाया गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 1:56AM | Updated Date: Dec 15 2019 1:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के शालीमार बाग में शनिवार को यहां एक घर में आग लग गयी जिसमें छह लोगों को बचा लिया गया। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि उन्हें शालीमार बाग में शाम छह बजकर पांच मिनट पर एक घर में आग लगने की सूचना मिली और घटनास्थल पर आग बुझाने के लिए दमकल की नौ गाड़यिों को भेजा गया।
 
उन्होंने बताया कि घर से छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उन्हें अस्पताल भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि सात बजकर 55 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चला है और पुलिस की जांच पड़ताल जारी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »