28 Mar 2024, 21:22:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गोडसे को महिमा मंडित करने वालों के कारण हिन्दू हो रहा बदनाम - शंकराचार्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 12:22AM | Updated Date: Dec 9 2019 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नरसिंहपुर। ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने आज कहा कि नाथूराम गोडसे को महिमा मंडित करने वालों के कारण हिंदू बदनाम हो रहा है। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के बगासपुर में माता गिरजादेवी महोत्सव को संबोधित किया। शंकराचार्य ने यह भी कहा कि अयोध्या में प्रारंभ से ही राम मंदिर था। बाद में इस संबंध में साक्ष्य मिटाने के भी प्रयास हुए। शंकराचार्य ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि वर्तमान में हिंदुओं की जो छवि बनायी जा रही है, वह ठीक नहीं है। वास्तव में हिंदुओं की पहचान आदि शंकराचार्य से थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »