28 Mar 2024, 14:58:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पंजाब एंड सिंध बैंक से पौने आठ लाख रुपये की लूट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 1:43AM | Updated Date: Dec 8 2019 1:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमृतसर। पंजाब में अमृतसर के छजलविंडी में पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा से शनिवार अपराह्न हथियारबंद लुटेरे सात लाख 83 हजार रूपये लूट ले गए। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आर पी एस संधू ने बताया कि अपराह्न लगभग एक बजे एक गाड़ी में आए लगभग छह हथियारबंद लुटेरे बंदूक की नोक पर सात लाख 83 हजार रूपये लूट कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि लुटेरे भागते समय बैंक के सुरक्षा कर्मी का हथियार तथा बैंक में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए हैं। लुटेरों ने सबसे पहले सुरक्षा कर्मी को हथियार की नोक पर लेते हुए कैश्यिर से धन लूट लिया। पुलिस अधिकारी बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है ताकि लुटेरों का सुराग लगाया जा सके।  इस संबंध में पुलिस थाना जंडियाला अमृतसर देहाती में मामला दर्ज किया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »