20 Apr 2024, 14:51:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में अगले 24 घंटों दौरान तूफान की आशंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2019 9:36PM | Updated Date: Dec 7 2019 9:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम अरब सागर और भूमध्यरेखीय हिंदु महासागर में तूफान आने की आशंका जताई है विभाग ने शनिवार को जारी बुलेटिन में मौसम खराब होने के कारण मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह भी दी है। विभाग के अनुसार तमिलनाडु, पुड्डुचेरी  केरल और लक्षद्वीप के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान आने का अनुमान है। उत्तर पूर्व मानसून के तटीय आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में कमजोर पड़ने के आसार है। 

झारखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में तथा आंध्रप्रदेश के तटीय इलाके, तेलंगाना, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, केरल तथा ओडिशा, पूर्वी राजस्थान समेत मध्य महाराष्ट्रा के कुछ इलाकों में रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। असम, मेघालय, गंगे पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्रा, मराठवाड़ा समेत बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ इलाकों में भी रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से कम था।

राजस्थान के सीकर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा और मेघालय के विभिन्न क्षेत्रों घना कोहरा छाया रहा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों घना कोहरा छाया रहा जबकि उत्तर प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों मध्यम कोहरा देखा गया। शनिवार की सुबह 0830 बजे अमृतसर और करनाल में दृश्यता स्तर 25 से 50 मीटर, अंबाला, दिल्ली (पालम) में दृश्यता का स्तर 200 मीटर दर्ज किया गया।

लक्षद्वीप के विभिन्न स्थानों, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, सौराष्ट्र कच्छ, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्रप्रदेश तमिलनाडु और केरल के अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़े। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोराम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखण्ड, कोंकण, गोवा और गुजरात , मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक में मौसम शुष्क रहा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »