29 Mar 2024, 12:46:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हरियाणा को स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्तरी क्षेत्र में पहला स्थान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2019 12:24AM | Updated Date: Nov 20 2019 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हरियाणा ने 'स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2019’ में उत्तरी क्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया है। जिला श्रेणी पुरस्कारों में राज्य के फरीदाबाद को प्रथम, रेवाड़ी को द्वितीय तथा महेन्द्रगढ़ को तृतीय पुरस्कार मिला है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने 'विश्व शौचालय दिवस' पर आज यहां प्रवासी भारतीय केंद्र में 'स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2019 का पुरस्कार' वितरण समारोह का आयोजन किया। इसमें केंद्रीय उर्वरक एंव रसायन मंत्री  डी वी सदानंद गौडा तथा केंद्रीय जल शकि राज्य मंत्री रत्नलाल कटारिया ने उक्त पुरस्कार प्रदान किए।
 
राज्यों की श्रेणी में उतरी क्षेत्र में हरियाणा को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार फरीदाबाद के उपायुक्त डॉ अतुल कुमार, रेवाड़ी के उपायुक्त यशेंद्र सिंह तथा महेन्द्रगढ़ के उपायुक्त  जगदीश शर्मा ने सामूहिक रूप से प्राप्त किया। जिला श्रेणी पुरस्कारों में फरीदाबाद के उपायुक्त डॉ अतुल कुमार, रेवाड़ी के उपायुक्त यशेंद्र सिंह तथा महेन्द्रगढ़ के उपायुक्त जगदीश शर्मा ने क्रमश:प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। गौडा तथा कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'स्वच्छ भारत' अभियान  की संपूर्ण विश्व में प्रशंसा हो रही है।'
 
स्वच्छ भारत' अभियान एक जनांदोलन बन चुका है। उल्लेखनीय हैं कि 'स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण- 2019  के अतंर्गत राज्य श्रेणी में  पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश को प्रथम , पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश को द्वितीय तथा  पांच राज्यों तथा एक केंद्र शासित प्रदेश को तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »