29 Mar 2024, 11:42:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गरीबों के कल्याण के लिए केन्द्र, राज्य सररकार ने चलायी कई योजनाएं: गणेश जोशी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 2:47AM | Updated Date: Nov 17 2019 2:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। उत्तराखंड में मसूरी के विधायक गणेश जोशी ने देहरादूनन के गढ़ी कैंट के डाकरा में आयोजित श्रमिक लाभार्थी शिविर में शिरकत करते हुए कहा गरीबों के कल्याण के लिए केन्द्र एवं  राज्य सरकार ने कई  योजनाऐं चलायी हैं। जोशी ने उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा गढ़ी कैंट के डाकरा में श्रमिक लाभार्थी शिविर में 250 से अधिक श्रमिकों को सिलाई मशीन, सोलर लाइट, कम्बल, छाता एवं सिनेट्री पैड वितरित किये। विधायक जोशी ने सभी पार्षदों एवं ग्राम प्रधानों को नसीयत देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में सक्रियता के कार्य करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि सरकारी योजनाओं को आमजन के बीच पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों को अवश्य एक कड़ी के तौर पर शामिल किया जाए।
 
जोशी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का आभार प्रकट किया। छावनी परिषद की मुख्य अधिशासी अधिकारी तनु जैन ने कहा कि सरकारी योजनाओं को लाभ लेने के लिए हमें स्वयं को प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायक गणेश जोशी द्वारा कैंट क्षेत्र के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इस अवसर पर राज्यमंत्री टीडी भूटिया, विष्णु प्रसाद, देवेन्द्र पाल सिंह, श्रम विभाग से रीना अधिकारी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, महामंत्री सुरेन्द्र राणा, छावनी सभासद मेघा भट्ट, पार्षद नन्दनी शर्मा, मयंक अग्रवाल, राजू थापा  मदन, राजा, संजय नौटियाल, कमल थापा, चुन्नी लाल, रेखा, निरंजन डोभाल, प्रदीप रावत, आशीष थापा, राकेश जोशी आदि उपस्थित रहे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »