19 Apr 2024, 01:28:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

माघ मेला स्रान पर्वों पर चलेंगी 160 स्पेशल गाड़ियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 2:39PM | Updated Date: Nov 14 2019 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे का इलाहाबाद मंडल माघ मेला स्रान पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 160 स्पेशल गाड़ियां का संचालन करेगा। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने गुरूवार को बताया कि इलाहाबाद मंडल द्वारा माघ मेला के सकुशल एवं निर्विघ्न संपन्न करने के लिये तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। बुधवार को माघ मेला 2020  पर अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक में मंडल रेल प्रबंधक अमिताभ ने प्रमुख  स्रान पर्वों पर 160 स्पेशल गाडियों के संचालन की बात कही। यात्रियों की  सुरक्षा के लिए इलाहाबाद जंक्शन पर 143 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। गुप्ता ने बताया कि इन सभी विशेष गाडियों का मंडल के इलाहाबाद जंक्शन, सूबेदारगंज, नैनी और छिवकी से संचालन किया जायेगा। माघ मेला का पहला स्रान  पौष पूर्णिमा दस जनवरी को है। इस दिन इलाहाबाद जंक्शन से 15 एव नैनी तथा  छिवकी से पांच विशेष गाडियों का संचालन किया जायेगा।
 
15 जनवरी को दूसरे  स्रान पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर इन्ही स्टेशनों से 20, तीसरा स्रान  पर्व 24 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर इन्ही स्टेशनों से सबसे अधिक 40 ट्रेने चलेगी, चौथा  स्रान 30 जनवरी बसंत पंचमी के अवसर पर 35, पांचवा स्रान नौ फरवरी को माघी  पूर्णिमा के अवसर पर 25 और  अंतिम स्रान 21 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर  पर 20 गाडियों को संचालन किया जायेगा। उन्होने बताया कि रेलवे माघ  मेला में अवध क्षेत्र के लखनऊ, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, फैजााबद के अलावा  जौनुपर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम स्रान करने आते हैं, उनसे  प्रयाग घाट स्टेशन से ट्रेन पकड़ने का आग्रह करेगा। मेला के दौरान  इलाहाबाद  जंक्शन, सूबेदारगंज, नैनी एवं इलाहाबाद छिवकी के अलावा  इलाहाबाद सिटी,  दारागंज, झूंसी, प्रयाग एवं प्रयाग घाट की व्यवस्था इलाहाबाद मंडल देखेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »