28 Mar 2024, 17:22:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बीज और कीटनाशक विधेयक में किसानों के हितो की सुरक्षा : रुपाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 6:32PM | Updated Date: Nov 12 2019 6:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कृषि राज्य मंत्री परषोत्तम रुपाला ने आज कहा कि बीज विधेयक और कीटनाशक प्रबंधन विधेयक में किसानों के हितों की रक्षा की जायेगी तथा नकली उत्पादों से होने वाले नुकसान की भरपायी के लिए मुआवजे का प्रावधान किया जायेगा।

रुपाला ने यहां भारतीय कृषक समाज की ओर से बीज और कीटनाशक प्रबंधन विधेयक पर आयोजित परिचर्चा को सम्बोधित करते हुए कहा कि नकली बीज और कीटनाशकों के प्रयोग से किसानों की फसल बर्वाद हो जाती है और और अगली फसल के लिए उन्हें फिर एक साल का इन्तजार करना पड़ता है। सरकार संसद के अगले सत्र के दौरान इन दोनों विधेयकों को पेश कर सकती है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में उत्पादक कम्पनियों, व्यापारियों और अन्य पक्षों से चर्चा की गयी है तथा किसान संगठनों से भी राय ली जा रही है। किसान संगठनों के जो उपयोगी सुझाव आयेंगे उस पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी। उन्होंने कहा इन विधेयकों का उद्देश्य नकली बीज और कीटनाशकों पर रोक लगाना  है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »