29 Mar 2024, 02:55:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

देहरादून से मधु चौहान व नैनीताल से बेला होंगी भाजपा की प्रत्याशी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 3:12AM | Updated Date: Oct 23 2019 3:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नैनीताल। उत्तराखंड की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के परिणाम के बाद 4 जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। देहरादून से तेजतर्रार विधायक मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि नैनीताल से बेला टोलिया को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
 
भाजपा की देहरादून में हुई संचालन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद दी गई जानकारी के अनुसार भाजपा ने देहरादून से मधु चौहान, टिहरी गढ़वाल से सोना सजवाण, नैनीताल से बेला तोलिया और उधम सिंह नगर से रेनू गंगवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया। अन्य जिलों के लिए पार्टी जल्द प्रत्याशियों की घोषणा करेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »