29 Mar 2024, 05:01:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लोकतंत्र के पर्व में बड़ी संख्या में शामिल हो लोग : हर्षवर्धन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 11:36AM | Updated Date: Oct 21 2019 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने महाराष्ट्र और हरियाणा के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए सोमवार को कहा कि उनका एक-एक वोट  बहुत कीमती है जो मजबूत सरकार बनाने में महती भूमिका निभायेगा।  हर्षवर्धन ने महाराष्ट्र के मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोट डालने के लिए आगे आने की अपील करते हुए ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र के मतदाताओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। आपका एक-एक वोट मजबूत एवं निर्णायक सरकार बनाने में भूमिका निभाएगा।
 
आप अपना वोट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य का विकास कर रहे मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस को दें। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के सपने को साकार करें।’’ हरियाणा के लोगों से भी बड़ी संख्या में लोकतंत्र के पर्व में शिरकत करने की अपील करते हुए  केन्द्रीय मंत्री ने कहा,‘‘आप सभी से विनम्र अपील है कि आज अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। 
 
आइए, भारत के लिए भारतीय जनता पार्टी को  वोट देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  जी के नये भारत के सपने को साकार करने के लिए श्री मनोहर लाल खट्टर  जी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार बनाएं।’’ उल्लेखनीय है कि दोनों राज्यों में विधानसभा  चुनावों के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक चलेगा। इसके साथ ही बिहार तथा  महाराष्ट्र की एक-एक  लोकसभा और 15 राज्यों में विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव  के लिए भी मतदान  प्रारंभ हो गया है।
 
हरियाणा  विधानसभा की 90 सीटों और महाराष्ट्र  की 288 सीटों के लिए सोमवार को हो रहे  चुनाव में पूर्वाह्न नौ बजे तक  क्रमश: लगभग दस प्रतिशत और 5.04 फीसदी  मतदान हुआ। हाराष्ट्र में 288  विधानसभा सीटों के लिए चुनाव में पहली बार वोटर वेरीफिएबल पेपर आॅडिट  ट्रेल(वीवीपैट) मशीन का उपयोग किया जा रहा है। राज्य के 46 निवार्चन  क्षेत्रों के 96661 मतदान केन्द्रों पर करीब 1.35 लाख वीपीपैट मशीनें और  1.80 लाख ईवीएम लगायी गयी है तथा 1.27 कंट्रोल यूनिट तैनात की गयी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »