19 Apr 2024, 11:01:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रेल फाटक से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 12:45AM | Updated Date: Oct 21 2019 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुपौल। बिहार के सुपौल जिले में सदर थाना क्षेत्र के बरुआरी-लौकहा पथ पर आज रेलवे फाटक से टकराने से एक युवक की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि राहुल राय (17) अपने दो मित्रों के साथ बाईक से जा रहा था। उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रेल फाटक से टकरा गई। इस दुर्घटना में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सुपौल सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »