29 Mar 2024, 01:24:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

'मैग्निफिसेंन्ट एमपी 2019' में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे अम्बानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 6:45PM | Updated Date: Oct 17 2019 6:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। 'मैग्निफिसेंन्ट एमपी 2019' में देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के शामिल न हो पाने के कारण उनका संदेश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारित किया जायेगा। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव एस आर मोहंती ने आज आर्थिक राजधानी इंदौर में दो दिवसीय 'मैग्निफिसेंन्ट एमपी 2019'  की जानकारी देते हुये बताया कि कल 18 अक्टूबर को सुबह 11 बजे के बाद आयोजित विशेष सत्र में अंबानी को आमंत्रित किया गया था लेकिन उनकी व्यस्तता के चलते वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सत्र से जुड़ेंगे। मोहंती के अनुसार इस सत्र में बिरला ग्रुप के कुमार मंगलम बिरला, गोदरेज समूह के आदि गोदरेज सहित मुख्य उधयोगपति शामिल होंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »