29 Mar 2024, 06:50:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिग बॉस के प्रसारण पर लगे प्रतिबंध: हिंदू महासभा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2019 7:09PM | Updated Date: Oct 9 2019 7:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमृतसर। अखिल भारत हिंदू महासभा ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर से मांग की है कि कलर्स टीवी पर दिखाए जा रहे रियलटी शो बिग बॉस के प्रसारण पर पाबंदी लगया जाए। महासभा का कहना है कि यह प्रसारण भारतीय संस्कृति  के पूर्णतया खिलाफ है और भारतीय संस्कृति की परंपराओं को तहस-नहस करके प्रसारित किया जा रहा है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट गगन भाटिया, पंजाब प्रभारी शिव कुमार प्रेम और राज्य महासचिव राजविंदर राजा ने आज यहां एक बयान में कहा कि इस सीरियल में अश्लीलता और फूहड़ता का प्रदर्शन किया जा रहा है। 

इस प्रकार के सीरियल को घरेलू माहौल में देखना मुश्किल है और हमारे देश पारंपरिक, सामजिक और सांस्कृतिक मूल्यों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि टीआरपी और मुनाफे की लालसा मे बिग बास टीवी चैनल के जरिये देश में सामाजिक समरसता को धूमिल कर रहा है जिसे भारत जैसे देश की विविध संस्कृति वाले देश में कतई अनुमति नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि  अगर इस सीरियल पर पाबंदी न लगाई गयी तो इसको लेकर देश भर में रैलियों और प्रदर्शनों की श्रृंखला शुरू कर दी जाएगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »