29 Mar 2024, 06:59:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

28 अगस्त से शुरू होंगे 313 आंगनवाड़ी बाल शिक्षा केन्द्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 4:57PM | Updated Date: Aug 14 2019 4:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में प्रत्येक विकास खण्ड के एक ऑगनवाड़ी केन्द्र को बाल शिक्षा केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रथम चरण में 28 अगस्त को चयनित 313 ऑगनवाड़ी केन्द्रों में बाल शिक्षा केन्द्र शुरू किया जा रहा है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस संदर्भ में महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी की अध्यक्षता में ई.सी.सी.ई. परिषद का गठन किया गया है। विभागीय प्रमुख सचिव को परिषद की कार्यकारी समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
 
आयुक्त महिला-बाल विकासएम.बी.ओझा ने कहा है कि प्रदेश में बाल शिक्षा केन्द्रों का शुभारंभ 15 अगस्त के स्थान पर 28 अगस्त को किया जाएगा। इस संबंध में रेगुलेटरी दिशा-निर्देश तैयार किये जा रहे है। बाल शिक्षा केन्द्रों के माध्यम से प्रदेश में शासकीय एवं निजी क्षेत्रों में 6 वर्ष की उम्र तक के बच्चों के समुचित विकास के लिये प्री-प्रायमरी संस्थाओं का नियमन, निगरानी एवं मुल्यांकन संभव होगा। प्रदेश स्तर पर भी शाला पूर्व शिक्षा नीति तथा नियामक दिशा-निर्देश बनाये जा रहे हैं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »