29 Mar 2024, 13:29:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ओम प्रकाश चौटाला ने किये अरोड़ा और अन्यों का इस्तीफे नामंजूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2019 7:57PM | Updated Date: May 25 2019 7:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला ने हरियाणा लोकसभा चुनाव में पार्टी के अच्छा प्रदर्शन न कर पाने पर प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा द्वारा दिये गये पद से इस्तीफे का नमंजूर कर दिया है। इनेलो की आज यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार चौटाना ने अरोड़ा के अलावा, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष कुलभूषण गोयल और अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी की हार को लेकर दिये गये इस्तीफे भी नमंजूर कर दिये हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आने वाले विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए जी-जान से जुट जाएं ताकि प्रदेश में फिर से इनेलो जीत का परचम लहराए। उल्लेखनीय है कि हाल के लोकसभा चुनावों में राज्य में इनेलो का सूपड़ा साफ होने के बाद अरोड़ा और गोयल ने हाईकमान को अपने अपने पदों से इस्तीफे सौंप दिये थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »