18 May 2024, 19:37:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शहडोल में रेत माफियाओं का आतंक : ASI को ट्रैक्टर से कुचलकर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2024 3:29PM | Updated Date: May 5 2024 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के शहडोल में रेत माफियाओं की तूती बोल रही है।  रेत माफिया ने एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी है।  जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर ब्यौहारी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत बडोली गांव में शनिवार की देर रात यह घटना घटी। जानकारी के मुताबिक, एएसआई महेंद्र बागरी अवैध रेत उत्खनन परिवहन की सूचना मिलने पर शहडोल गए थे। बड़ोली गांव में जैसे ASI पहुंचे तो देखा कि कई रेत माफियाओं के ट्रैक्टर अवैध खनन कर रहे हैं। एएसआई महेंद्र बागरी ने इसका विरोध किया तो एक रेत माफिया ने उनपर ट्रैक्टर चला दिया।  जिले के एसपी कुमार प्रतीक ने बताया कि मामले की जानकारी सामने आई है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच चल रही है। आगे की कार्रवाई भी जारी रहेगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »