27 Apr 2024, 12:03:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मायके वालों ने फंदे पर झूलती देखी बेटी की लाश, भड़के परिजनों ने सास-ससुर को जिंदा जलाया, जानिए पूरी कहानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2024 5:58PM | Updated Date: Mar 19 2024 5:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर से तीन लाशें निकलीं। पहले ससुराल में बहू की लाश फंदे से लटकी मिली। जब इसकी सूचना मायके वालों को मिली तो उन्होंने गुस्से में ससुराल वाले घर में आग लगा दी। इस आगजनी में मृतका के सास-ससुर जिंदा जल गए। वहीं, मृतका के पति समेत तीन लोग झुलस गए। किसी तरह पुलिस ने घर से लोगों को रेस्क्यू किया, नहीं तो और भी जिंदगियां जा सकती थीं। 

दरअसल, पूरा मामला मुट्ठीगंज इलाके का है जहां बीती रात (18 मार्च) ससुराल में 27 वर्षीय अंशिका केसरवानी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ससुराल वालों ने इसकी सूचना अंशिका के घर वालों (मायके) को दी। जैसे ही अंशिका के परिजनों के ये खबर मिली वो भड़क उठे। दर्जन भर लोग फौरन अंशिका की ससुराल पहुंच गए। 

इस दौरान मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ अंशिका की हत्या कर उसका शव लटकाने का आरोप लगाया। जिसपर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि पूरा मोहल्ला इकट्ठा हो गया। आरोप है कि जब तक पुलिस आती मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों को उनके घर के अंदर बंद कर आग लगा दी। जिससे पूरा घर धू-धू कर जलने लगा। आग पूरे घर में फैल गई और ससुराल वाले उसी में फंस गए। घर के अंदर मृतका अंशिका के पति अंशु, सास शोभा, ससुर राजेंद्र, ननद शिवानी, जेठानी लवली आदि मौजूद थे। 

उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से आग पर काबू पाया और पांच लोगों को आग से बाहर निकाला। सुबह 3 बजे जब सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो ससुराल पक्ष के 2 शव मिले। ये शव किसी और के नहीं बल्कि मृतका अंशिका के सास-ससुर के थे। 

मुट्ठीगंज थाने के प्रभारी सुनील बाजपेयी ने बताया कि तड़के करीब तीन बजे जले हुए घर की तलाशी के दौरान अंशिका के ससुर राजेंद्र केसरवानी (65) और सास शोभा देवी (62) के शव मिले। आग में घायल होने वालों में अंशिका का पति, राजेंद्र की बेटी शिवानी और उसके छोटे भाई की पत्नी लवली केसरवानी शामिल हैं। 

जानकारी के मुताबिक, धूमनगंज के झलवा की रहने वाली आंशिका केसरवानी की शादी मुट्‌ठीगंज के अंशु के साथ 13 फरवरी 2023 के दिन हुई थी। बीती रात अंशिका का शव ससुराल में रस्सी के फंदे से लटका मिला। ससुराल पक्ष की तरफ से बताया गया कि आंशिका ने सुसाइड कर लिया है। वहीं, मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि अंशिका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उसने सुसाइड नहीं किया है बल्कि उसे मारकर टांग दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। 

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि रात में अंशु के घरवालों ने पत्नी अंशिका के घरवालों को कॉल करके बताया कि उसने कमरे का दरवाजा बंद किया है और खोल नहीं रही है। जिसके बाद मायके वाले बेटी अंशिका के ससुराल पहुंचे। जब कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा गया तब तक अंशिका का शव फंदे से लटका मिला।

जिसके बाद मायके वालों ने दहेज के लिये बेटी की हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि हंगामे के दौरान ही अंशिका के परिवार वालों ने उसकी ससुराल में आग लगाकर दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। जिसमें अंशिका के सास-ससुर जिंदा जल गए और कई लोग झुलस गए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »