27 Apr 2024, 12:24:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शादी से पहले शौक पूरे करने के लिए करते थे ये काम, पुलिस गिरफ्त में आए उज्जैन के शातिर 'बंटी-बबली'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2024 5:32PM | Updated Date: Mar 19 2024 5:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में बंटी-बबली की जोड़ी देखने को मिली। यह दोनों ही शादी से पहले अपने शौक पूरे करने के लिए मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। युवक अपनी मंगेतर के साथ मिलकर मोबाइल स्नेचिंग किया करता था। लूटे गए मोबाइल फोन को सस्ते दाम पर बेच दिया करते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चार मोबाइल बरामद किए गए हैं। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मोहित गुप्ता निवासी अंजूश्री कालोनी 10 मार्च को महावीर एवेन्यू कालोनी के बाहर से पैदल गुजर रहे थे। उसी दौरान एक दोपहिया वाहन पर युवक-युवती आए और मोबाइल छीनकर ले गए थे। दूसरी वारदात युवक-युवती ने 13 मार्च को अंजाम दी थी।

उज्जैन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने पीयूष माली उम्र 19 वर्ष निवासी जूना सोमवारिया तिलकेश्वर कालोनी व दीपिका निवासी बड़नगर को गिरफ्तार किया था। आरोपितों के कब्जे से चार मोबाइल बरामद किए गए हैं।

एसपी शर्मा ने बताया कि पीयूष मोबाइल एसेसरीज की दुकान संचालित करता है। वहीं दीपिका नर्सिंग का कोर्स कर चुकी है। दोनों के बीच कुछ माह से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बीते दिनों दोनों ने सगाई भी कर ली। शादी से पहले शौक पूरे करने के लिए रुपये नहीं होने के कारण मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »