28 Mar 2024, 19:41:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शादी नहीं होने से गुस्साए पुत्र ने पिता की हत्या की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2021 12:49PM | Updated Date: Nov 25 2021 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के मडियादो थाना अंतर्गत ग्राम चौरइया में शादी ना होने से गुस्साए एक पुत्र द्वारा अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी है। लिस सूत्रों के अनुसार ग्राम चौरइया में लुक्का अहिरवाल (60) अपने बड़े बेटे भदेया, बड़ी बहू एवं छोटे बेटे पप्पू के साथ रहता था। 
 
पूरा परिवार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। कल रात्रि पिता खाना खाकर सो रहा था। उसी के पास में ही उसका छोटा बेटा पप्पू भी सो गया, लेकिन जब सुबह बड़े बेटे की बहू ने अपने ससुर को पलंग पर लहूलुहान हालत में देखा तो इस बात की जानकारी तत्काल ही परिजनों को दी और देखा कि आसपास कहीं पर भी छोटा भाई पप्पू दिखाई नहीं दे रहा है, जिस कारण से पिता की हत्या पप्पू द्वारा किए जाने का ही शक होने पर पुलिस को इस बात की जानकारी दी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »