19 Mar 2024, 12:25:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पांच साल की बच्ची की रेप के बाद गला दबाकर हत्या, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2021 5:42PM | Updated Date: Apr 19 2021 5:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र में रेप के बाद पांच साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस सिलसिले में बच्ची के एक रिश्तेदार को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है।

बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) भास्कर मिश्रा ने बताया कि रेप के बाद पांच साल की बच्ची की हत्या कर शव धान के पुआल (पराली) में छिपाए जाने की घटना मरका गांव में रविवार देर शाम घटित हुई है।

एसएचओ ने बताया कि रविवार शाम बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी, तभी उसका 42 वर्षीय रिश्तेदार उसे बहाने से अपने घर ले गया और रेप के बाद गला दबाकर उसकी हत्याकर शव धान के पुआल (पराली) में छिपा दिया।

मिश्रा ने बताया कि बच्ची के गायब होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को रात में दी, जिसके बाद बच्ची की खोजबीन शुरू हुई और उसका शव घर से कुछ दूरी पर रखे धान के पुआल से सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया। एसएचओ ने बताया कि मरका थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपराध स्वीकार किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »