17 Apr 2024, 01:41:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोविड-19 से बचाव व नियंत्रण के लिए टेस्टिंग के साथ सावधानी बरतना जरुरी :योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2020 4:05PM | Updated Date: Nov 30 2020 4:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोविड-19 से बचाव और नियंत्रण के लिए निरंतर सतर्कता और सावधानी बरतने के साथ कोरोना टेस्टिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए तकनीक के उपयोग पर बल दिया जाय।  

मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कोविड-19 की टेस्टिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए तकनीक के उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए ऐसा एप विकसित किया जाए, जिससे आमजन को अपने नजदीकी कोविड टेस्ट सेन्टरों की जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि निजी टेस्टिंग संस्थाओं द्वारा की जाने वाली टेस्टिंग की दर को पुनर्निर्धारित करते हुए वाजिब बनाया जाए।

उन्होंने लखनऊ में रिकवरी दर को बेहतर बनाने के लिए उपचार व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी पब्लिक एड्रेस सिस्टम को लगातार सक्रिय रखते हुए इसके माध्यम से कोविड-19 से बचाव सम्बन्धी जागरूकता सृजित की जाए। लोगों को मास्क के उपयोग तथा सोशल डिस्टेसिंग के पालन करने की जानकारी दी जाए।

बैठक में स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, मुख्य सचिव आर के तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेश सी अवस्थी, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य आलोक कुमार, प्रमुख सचिव पशुपालन भुवनेश कुमार, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »