19 Mar 2024, 14:27:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

MP विधानसभा उपचुनाव: सांवेर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुडडू को नोटिस जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2020 12:25AM | Updated Date: Oct 30 2020 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी प्रेमचंद गुडडू को आपत्तिजनक वक्तव्य को लेकर निर्वाचन अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कल जारी किये गये इस नोटिस में गुडू पर आरोप है कि उन्होंने बीते 15 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया को दिए गए वक्तव्य में अशोभनीय टिप्पणी की थी।
 
बताया गया है कि इस मामले में शिकायत भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता उमेश शर्मा ने एक शिकायत की थी। शिकायत में जांच में सही पाए जाने पर गुड्डू के वक्तव्य को प्रथम दृष्टया आदर्श अचार संहिता का उल्लघन माना गया है। लिहाजा गुड्डू से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »