26 Apr 2024, 13:58:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने की भोपाल में प्रदर्शन करने की घोषणा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2020 12:19AM | Updated Date: Sep 28 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने हाल ही में संसद में पारित किसानों से संबंधित विधेयकों के विरोध में सोमवार को यहां प्रदर्शन करने की घोषणा की। प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस संबंध में आज यहां आयोजित एक बैठक में निर्णय लिया गया। कांग्रेस सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी की मौजूदगी में हुयी बैठक में तय किया गया कि प्रदर्शन सोमवार को यहां कमला पार्क क्षेत्र में होगा। प्रदर्शन के दौरान मांग की जाएगी कि संबंधित विधेयक वापस लिए जाएं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »