19 Mar 2024, 13:20:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इमरती देवी की प्रशंसा की, कहा....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 15 2020 12:36AM | Updated Date: Aug 15 2020 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे काफी गहरायी तक जाकर कार्य करती हैं। चौहान ने यहां राज्य मंत्रालय से 'वर्चुअल कैबिनेट' बैठक शुरू होने के पहले मंत्रियों से संवाद किया। चौहान ने अपने संबोधन में बताया कि जब वे महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा कर रहे थे, तो मंत्री इमरती देवी ने जिस तरह से विभाग की कठिनाइयां बतायीं तो वे समझ गए कि मंत्री काफी गहरायी तक जाकर कार्य कर रही हैं। चौहान ने कहा कि इस तरह से अन्य मंत्रियों को भी कार्य करना चाहिए।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी जानकारी में है कि कौन कौन से मंत्री अपने विभागों की नियमित तरीके से समीक्षा कर रहे हैं। मंत्रियों को विभागों की समीक्षा भी करना चाहिए और अपनी उपलब्धियों को मीडिया के माध्यम से जनता तक ले जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का रोडमेप बनाने के लिए हाल ही में संपन्न वेबिनार में महत्वपूर्ण सुझाव आए हैं। वेबिनार में विद्वानों और विषय-विशेषज्ञों के साथ ही आमजनता के सुझाव भी प्राप्त हुए हैं। इन्हें भी रोडमेप में स्थान दिया जाए।
 
यह देखना होगा कि व्यवहारिक सुझाव अवश्य शामिल हो जायें। मंत्रियों के समूह आगामी 25 अगस्त तक अपनी सिफारिशें दे दें। इन सिफारिशों के मिलने के बाद नीति आयोग से चर्चा होगी। इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मध्यप्रदेश के विकास का तीन वर्ष का रोडमेप सौंपा जाएगा। चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के विकास के रोडमेप में वार्षिक के साथ ही अर्द्धवार्षिक और त्रैमासिक लक्ष्य भी होंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »