19 Mar 2024, 12:12:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा- कांग्रेस हर मोर्चे पर असफल रही

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 15 2020 12:35AM | Updated Date: Aug 15 2020 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है। भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में शर्मा ने आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के संबोधन पर प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कोई वादे पूरे नहीं किए, समाज के हर वर्ग को धोखा दिया और हर मोर्चे पर बुरी तरह असफल रही। उन्होंने कहा राज्य में कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे कोई और दोषी नहीं है, बल्कि स्वयं कांग्रेस और उसके सत्ताकेंद्र ही जिम्मेदार रहे हैं।
 
इनके लगातार हस्तक्षेप के चलते कांग्रेस के ही लोगों में असंतोष पैदा हुआ, जिसकी परिणति सरकार के गिरने के रूप में हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 10 दिनों में कर्जमाफी का जो वादा किया था, वो झूठा था। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता जैसी जिन घोषणाओं की चर्चा की है, वो सिर्फ कागजों पर ही रहीं।
 
न किसी कन्या को कन्यादान की बढ़ी हुई राशि मिली, न किसी युवा को बेरोजगारी भत्ता मिला। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो सरकार अपने ही लोगों और प्रदेश की जनता का विश्वास नहीं जीत पाई हो, उसके मुखिया रहे व्यक्ति द्वारा निवेशकों का विश्वास जीतने की बात कहना हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने अपने संबोधन में लोकतंत्र और संविधान के प्रति जो चिंता जाहिर की है, वह सिर्फ नौटंकी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »