19 Mar 2024, 10:28:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

स्वतंत्रता दिवस पर विश्वविद्यालयों के परिसरों में किया जाए वृक्षारोपण : मिश्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2020 3:05PM | Updated Date: Aug 12 2020 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने कहा है कि स्वतन्त्रता दिवस पर झण्डारोहण के बाद विश्वविद्यालयों के परिसरों में वृक्षारोपण किया जाये। मिश्र ने कुलपतियों को पत्र भेजकर कहा कि इस कार्य में कोविड-19 के दौरान अपनाई जाने वाली सामाजिक दूरी एवं अन्य मेडिकल एडवाइजरी का पूर्णत: पालन किया जाये। उन्होंने कहा कि इस मौके प्रत्येक व्यक्ति दो पौधे लगायेगा। इस कार्य में कुलपति, उनके सचिवालय के अधिकारी, स्थाई प्राध्यापक एवं कर्मचारियों को भाग लेना होगा।
 
उन्होंने इस सम्बन्ध में प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के बाद पौधों की देखभाल का पूरा ध्यान रखा जाये। वृक्षारोपण कार्य और उसके बाद पौधों की सार संभाल के लिए प्रत्येक विश्वविद्यालय में एक समिति का गठन किया जाये। इस समिति में रजिस्ट्रार, वित्त नियन्त्रक एवं एक प्राध्यापक सहित तीन सदस्य होंगे। इन समितियों की देखरेख में वृक्षारोपण कार्य किया जाये। यह समिति वन विभाग से राजकीय दरों पर पौधे एवं ट्री गार्ड क्रय करेगी।
 
स्वतन्त्रता दिवस पर सभी विश्वविद्यालयों के परिसरों में 88 हजार एक सौ 51 पौधे लगाये जायेंगे। कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के परिसरों के अनुसार कुलपतियों को पौधे लगाने की संख्या भी आवंटित की है। राजस्थान विश्वविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में 1500-1500 पौधे लगाये जायेंगे।
 
इसी प्रकार जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में 11,900, कोटा विश्वविद्यालय में बीस हजार, गोविन्द गुरू जनजातिय विश्वविद्यालय में 14 हजार 450, पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में पांच हजार एक सौ और कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय में 12 हजार 500 पौधे लगाये जायेंगे। इसी प्रकार अन्य विश्वविद्यालयों में भी पौधारोपण किया जायेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »