28 Mar 2024, 15:06:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गोवा में टाइगर रिजर्व, राज्य सरकार, एनटीसीए को नोटिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2020 3:30PM | Updated Date: Aug 6 2020 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पणजी। गोवा में बम्बई उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने राज्य में टाइगर रिजर्व घोषित किये जाने की मांग को लेकर एक जनहित याचिका  पर गोवा सरकार और राष्ट्रीय बाघ संवर्धन प्राधिकरण(एनटीसीए) को गुरुवार को  नोटिस जारी किया। न्यायालय ने जिम्मेदार पक्षों को 24 अगस्त को अपना हलफनामा प्रस्तुत करने के आदेश दिये हैं। गोवा  के एक गैर-सरकारी संगठन गोवा फाउंडेशन ने राज्य में टाइगर रिजर्व घोषित  किये जाने के लिए प्रदेश सरकार को निर्देश देने का आग्रह किया था। उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष जनवरी में गोवा के महादेई वन्यप्राणी उद्यान में  चार बाघों की मौत हो गयी थी। हाल में एनटीसीए की ओर से ग ठित दो सदस्यीय टीम  ने राज्य में बाघ अभयारण्य की घोषणा किये जाने की अनुशंसा की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »