20 Apr 2024, 08:40:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विधायक की मौत के विरोध में भाजपा ने कोलकाता में रैली निकाली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2020 7:26PM | Updated Date: Jul 13 2020 7:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भाजपा ने सोमवार को उत्तरी दिनाजपुर जिले में अपने नेता देवेंद्र नाथ रे की मौत के विरोध में कोलकाता में रैली निकाली और इस घटना की सीबीआई से जांच की मांग की। हेमताबाद के विधायक रे को उनके घर के पास रहस्यमय परिस्थितियों में फांसी से लटका हुआ पाया गया। उनके परिवार और भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर उनकी उनकी हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि सत्ताधारी पार्टी ने इस आरोप से इनकार किया है।

भाजपा ने दोपहर बाद कोलकाता के मुरलीधर सेन लेन में स्थित अपने मुख्यालय से रैली निकाली। पोस्टर और तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उस पर राज्य भर में आतंक फैलाने का आरोप लगाया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू बनर्जी ने कहा, 'हम घटना की सीबीआई जांच की मांग करते हैं। सच्चाई सामने आनी चाहिए।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »