भोपाल। मध्य प्रदेश में आज 2 जुलाई मंत्रिमंडल विस्तार सीएम शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट विस्तार में कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ले लिए हैं। जिसमें 20 कैबिनेट मंत्री, 8 राज्य मंत्री शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कुल 28 मंत्रियो में से 11 सिंधिया समर्थकों को कैबिनेट में जगह मिली है। मध्य प्रदेश की प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज (2 जुलाई) सुबह 11 बजे भोपाल राजभवन में एक सादे समारोह में मंत्रिमंडल के नये मंत्रियों को शपथ दिलायी। शिवराज कैबिनेट में जिन मंत्रियों को शामिल किया गया है, उनमें गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहूलाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह, एदल सिंह कोषाना समेत 28 नाम शामिल हैं।
आइए देखें पूरे 28 मंत्रियों की फाइल लिस्ट सरकार बनने के काफी वक्त बाद आज शिवराज कैबिनेट का विस्तार हुआ है। जिसमें 28 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण लिया है। मध्य प्रदेश में 21 अप्रैल 2020 को पांच सदस्यीय मंत्रिपरिषद का गठन शिवराज सिंह चौहान ने किया था। जिनमें कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आये पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के दो मंत्री तुलसी सिलावट और गोविन्द सिंह राजपूत शामिल हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सदस्य हैं। इस लिहाज से अधिकतम 35 विधायक मंत्री बनाए जा सकते हैं। शिवराज समेत कुल छह सदस्य अभी कैबिनेट में हैं। इस तरह से 29 मंत्रियों की जगह ही रिक्त है।