19 Apr 2024, 04:22:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में कोरोना वायरस के संक्रमण से डॉक्टर की पहली मौत, मचा हड़कंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2020 1:13AM | Updated Date: Apr 10 2020 1:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। कोरोना वायरस के संक्रमण में आने की वजह से इंदौर में पहले डॉक्टर की मौत हो गई। मौत से इंदौर मेें हड़कंप मच गया है। डॉक्टर का नाम शत्रुघ्न पंजवानी है। जानकारी के अनुसार उन्होंने गुरुवार सुबह चार बजे अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वे कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज नहीं कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि वे किसी कोविड-19 के व्यक्ति के संपर्क में आए होंगे। कुछ दिनों पहले ही वे कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। वे प्राइवेट प्रैक्टिशनर थे। इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 213 पर पहुंच गई है।

इसके अलावा कई डॉक्टर कोरोना से संक्रमित हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया ने बताया कि हमें संदेह है कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद दम तोड़ने वाले डॉक्टर कोविड-19 के किसी मरीज के इलाज के दौरान उसके संपर्क में आए होंगे। हम पता लगा रहे हैं कि वे इस संक्रमण की चपेट में कैसे आए थे। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने से किसी डॉक्टर की मौत का संभवत: पहला मामला है। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के बुधवार शाम जारी बुलेटिन में शहर में कोविड-19 के जिन 40 नए मरीजों की जानकारी दी गई थी, उनमें 62 वर्षीय डॉक्टर भी शामिल थे। 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »