19 Apr 2024, 14:16:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बुलंदशहर पुलिस मुठभेड़ सरिया गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 1:23AM | Updated Date: Feb 29 2020 1:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर जिला पुलिस ने कुख्यात सरिया गिरोह के छह सदस्यों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने आज यहां जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार देर रात  कोतवाली देहात और क्राइम ब्रान्च की टीम ने संयुक्त रुप से सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान हातमाबाद रजवाहे की पुलिया पर बदमाशों की घेराबंदी की गयी तो बदमाशों ने पुलिस  पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी।
 
पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्रवाई में बदमाश कृष्णा नामक बदमाश घायल हो गया, जिसे एक अन्य बदमाश नदीम के साथ गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य बदमाश अलग-अलग दिशाओं में भाग गये। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आस-पास के थानों को आरटी सेट के माध्यम से सूचित किया गया, जिसके फलस्वरूप गुलावठी पुलिस ने डहर की मढैया के पास बदमाशों की घेराबंदी की गयी तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया।
 
पुलिस ने आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही में बदमाश अंसार घायल हो गया, जिसे  रामबाबू सहित गिरफ्तार कर लिया और खुर्जानगर पुलिस टीम द्वारा कम्बिंग के दौरान जेवर रोड अरनिया मंसूरगेट के पास अन्य बदमाशों की घेराबंदी की गयी तो बदमाशों द्वारा पुलिस ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस की कार्रवाई आसिफ और सलमान घायल हो गये, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
 
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे एवं उनकी निशादेही पर लगभग 15 लाख का लूटा गया रेलवे सैटरिंग का सामान, घटनाओं में दो चार पहिया वाहन, विभिन्न बोर के पांच तमंचे और कारतूस आदि बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके द्वारा आस-पास के जिले से लोहा/सरिया लूट की करीब 17 से अधिक घटनायें करना स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी की रात खुर्जानगर इलाके के मैना मौजपुर एवं कलन्दरगढ़ के जंगल से रेलवे लाईन का सामान लूटने की घटना करना भी स्वीकार किया। गिरफ्तार बदमाशों में तीन अलीगढ़ और तीन बुलंदशहर के रहने वाले हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »