26 Apr 2024, 17:50:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जनवरी में कोर उत्पादन 2.2 प्रतिशत बढ़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 12:47AM | Updated Date: Feb 29 2020 12:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जनवरी 2020 में प्रमुख उद्योगों का कोर उत्पादन सूचकांक 2.2 प्रतिशत वृद्धि में दर्ज किया गया है जबकि जनवरी 2019 में यह आंकड़ा 1.5 प्रतिशत पर रहा था। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां जारी आंकड़ों में बताया कि दिसंबर 2019 में कोर उत्पादन में 2.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल 2019 से जनवरी 2020 की अवधि में कोर उत्पादन की दर 0.6 प्रतिशत रही है जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 4.4 प्रतिशत दर्ज किया गया था। कोर उत्पादन सूचकांक में शामिल आठ प्रमुख उद्योग कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाईनरी, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »