27 Apr 2024, 02:18:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजग सरकार में बिहार का बजट आठ गुना बढ़ा : सुशील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 12:26AM | Updated Date: Feb 29 2020 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्तमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में राज्य के विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर होने का दावा करते हुए आज कहा कि पहली बार राजग सरकार बनने से लेकर अबतक प्रदेश के बजट में आठ गुना की वृद्धि हुई है। मोदी ने विधानसभा में आय-व्यय 2020-21 पर हुए विमर्श के बाद सरकार की ओर से जवाब देते हुए कहा कि प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह के निधन के बाद करीब 30 वर्षों तक बिहार का विकास बाधित रहा। वित्त वर्ष 1960-61 से 1990 के बीच बिहार में 23 मुख्यमंत्री बने। कर्पूरी ठाकुर के अल्प कार्यकाल के बाद 1990 से 2005 तक के 15 वर्षों के दौरान भी बिहार विकास से वंचित रहा। उन्होंने कहा कि नवम्बर 2005 में जब श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग की सरकार बनी तो बिहार एक बार फिर तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हुआ। वित्त मंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2004-05 में बिहार का बजट 23885 करोड़ रुपये का था, जो 2019-20 में आठ गुना वृद्धि के साथ दो लाख 501 करोड़ रुपये तथा 2020-21 में दो लाख 11 हजार 761 करोड़ रुपये का हो गया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »