27 Apr 2024, 09:29:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रतापगढ़ में छात्र की गोली मारकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 12:46AM | Updated Date: Feb 26 2020 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के लालगंज क्षेत्र में एक छात्र की गोलीमार कर हत्या करके शव को जंगल में फेंक दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि पूरे नौती गांव के जंगल के पास एक खेत मे सुबह होमगार्ड जय प्रकाश पांडेय के पुत्र  पीयूष पांडेय(28) का शव बरामद किया गया। उसकी गोली मारकर हत्या की गयी। घटना स्थल पर एक तमंचा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि मृतक पीयूष पांडेय लाल गंज के संगियापुर गाँव का निवासी था। वह बीए ,तृतीय वर्ष का छात्र था। वह दो दिन पूर्व घर से गायब हुआ था। उसके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मामले की जाँच की जा रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »