27 Apr 2024, 00:52:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अम्बेडकर पुलिस ने किया धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 12:44AM | Updated Date: Feb 26 2020 12:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश की अम्बेडकर पुलिस ने मंगलवार को बसखारी क्षेत्र से धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1,36,500 रुपये की नगदी बरामद की। पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बसखारी और क्राइम र्ब्रांच की टीम ने संयुक्त रुप से सूचना के आधार पर सत्यम और विपुल को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से धोखाधड़ी का 1,36,500 नगद बरामद किए। उन्होंने बताया कि पकड़े गये बदमाशों द्वारा घोखाधड़ी कर रूपये की हेराफेरी की गयी थी, जिसके संबंध में बसखारी थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। पकड़े गये आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि बरामद नकदी इसी घटना से संबंधित है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »