08 May 2024, 21:13:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

डीआरआई ने 1.38 करोड़ का सोना किया जब्त, चार गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 12:28AM | Updated Date: Feb 26 2020 12:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। राजस्व खुफिया विभाग (डीआरआई) के अधिकारियों ने यहां 1.38 करोड़ रुपये 3,099 ग्राम सोना बरामद किया है और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एजेंसी को खुफिया सूचना मिली कि बेंगलुरु-हैदराबाद राजमार्ग पर सड़क मार्ग से हैदराबाद जाने वाले चार विदेशी मूल के व्यक्ति सोने की तस्करी कर रहे हैं जिसके बाद डीआरआई, हैदराबाद जोनल यूनिट के अधिकारियों ने सोमवार को एक ऑपरेशन शुरू किया और  हैदराबाद शहर के बाहरी इलाके चिलकमरी में मंगलवार को रायकाल टोल प्लाजा पर निगरानी शुरू की। टोल प्लाजा पर प्राइवेट बस से यात्रा कर रहे एक व्यक्ति को उन्होंने पकड़ लिया।
 
इसके बाद अधिकारियों ने कुछ देर इंतजार किया और प्राइवेट कैब से यात्रा कर रहे तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। चारों लोगों के पास से 1.38 करोड़ रुपये के 3099 ग्राम सोना बरामद किया गया। विदेशी मूल के तस्करी के सोने को बिना किसी दस्तावेज के ले जाया जा रहा था और चारों व्यक्ति सोने के वैध तरीके से आयात करना साबित करने में विफल रहे। चारों व्यक्तियों ने स्वीकार किया कि सोने की तस्करी की गई थी और उन्होंने वित्तीय लेन-देन के बदले सोना ले जाने का काम किया। अधिकारियों ने तस्करी का सोना जब्त कर लिया और चार लोगों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »