27 Apr 2024, 01:05:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बलरामपुर में जांच के बाद मिले 71 अवैध मदरसों पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 4:54PM | Updated Date: Feb 23 2020 4:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के जिलाधिकारी करुणा करुणेश ने जांच के बाद अवैध रुप से संचालित किए जा रहे 71 मदरसो के संचालको के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाही करने के निर्देश दिये है। करूणेश ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में  600 मदरसे संचालित हैं। शिकायत मिलने पर सत्यापन कराये जाने पर  71 मदरसे अवैध और मानक विहीन पाये गये है, जिनके विरूद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
 
उन्होंने  बताया का प्राप्त शिकायतो को संज्ञान मे लेकर श्रीदत्तगंज,हरैया सतघरवा,गैसडी,तुलसीपुर विकास खंडो मे संचालित 238 मदरसो की डूर टू डोर जांच कराई गयी, जिसके बाद 71 ऐसे मदरसे सामने आए है जो तीन चार साल पहले बंद हो चुके है या फिर मानक विहीन है। उन्होंने बताया कि ऐसे मदरसो के संचालको के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से मदरसा संचालको में हडकम्प मचा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »