29 Mar 2024, 13:26:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पुलिस ने असलहा बनाने की फैक्ट्री का किया पर्दाफाश,तीन गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 8:45PM | Updated Date: Jan 19 2020 8:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हरदोई। उत्तर प्रदेश की हरदोई पुलिस ने हरियावां क्षेत्र से आज अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से बड़ी संख्या में हथियार और उनके बनाने की सामग्री आदि बरामद की। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरियावां पुलिस ने सूचना के आधार पर  अछुआपुर से तीन शातिर बदमाशों  मंशाराम ,संदीप और सोनेश्वर उर्फ भन्नु को गिरफ्तार किया । मौके से  02 देशी रायफल 315 बोर, 02 बन्दूक 12 बोर, 01 तमंचा 315 बोर, 04 तमंचे 12 बोर,  बड़ी संख्या में कारतूस , शस्त्र बनाने के उपकरण ,पुर्जे और एक मोटरसाइकिल  बरामद की गई। उन्होंने बताया कि पकड़े गये तीनों आरोपी हरदोई जिले के बघौली इलाके के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »