28 Mar 2024, 19:47:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदिरा ने भारत को शक्ति के रूप में स्थापित किया : बच्चन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2019 1:13PM | Updated Date: Dec 16 2019 1:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन ने विजय दिवस पर आज कहा कि वर्ष 1971 में पाकिस्तान को धूल चटाकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी ने दुनिया में भारत को शक्ति के रूप में स्थापित किया। विजय दिवस के मौके पर यहां के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में बच्चन ने पहले तो मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इसके बाद उन्होंने विजय दिवस को देश की महान उपलब्धि का प्रतीक बताते हुए कहा कि आज का दिन हमारे स्वर्णिम इतिहास की याद दिलाता है।
 
उन्होंने स्वर्गीय श्रीमती गांधी के नेतृत्व कौशल का बखान करते हुए कहा कि दूर दृष्टा पूर्व प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान से न केवल बांग्लादेश को अलग किया। बल्कि फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सेना को समर्पण के लिए मजबूर कर दिया। इस दौरान राज्य के गृह मंत्री ने 1971 में बांग्लादेश के निर्माण के बाद लोकसभा में श्रीमती गांधी के द्वारा दिये गए भाषण के एक हिस्से को भी पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम में इंदौर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी), संभागायुक्त, कलेक्टर, डीएवीवी की कुलपति रेणु जैन मंच पर मौजूद थी। इस अवसर पर देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »