28 Mar 2024, 18:39:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 1:59AM | Updated Date: Dec 15 2019 1:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। झारखंड में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के महिलाओं के संबंध में दिये गये विवादास्पद बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की महिला शाखा ने यहां हुडको इलाके में टीवी सेंटर चौक पर प्रदर्शन किया। गांधी ने अपने चुनावी भाषण में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’ की घोषणा की लेकिन यह ‘रेप इन इंडिया’ बन गया और देश में हर जगह बलात्कार की घटनाओं की सूचना मिलती है।
 
भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी की शहर प्रमुख माधुरी आदवंत के नेतृत्व में टी वी सेंटर चौक पर शनिवार को एकत्र हुए और गांधी द्वारा दिए गए बयान की निंदा के साथ ही विरोध प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने गांधी के खिलाफ नारे भी लगाए। विरोध प्रदर्शन में सदाना सुराकर, जयश्री कुलकर्णी, सविता बुरंडे, कल्पना त्रिभुवन, अमृता पलोड़कर आदि शामिल थीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »