19 Apr 2024, 21:51:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सोनीपत में कार नहर में गिरी, एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 9:30PM | Updated Date: Dec 14 2019 9:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोनीपत। हरियाणा में सोनीपत के गांव में महलाना के पास नहर में कार गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत जिला के गोहाना की चोपड़ा कॉलोनी निवासी विजयपाल (50) शुक्रवार शाम अपनी कार से पत्नी संध्या (45),  बेटे मोनू और बेटी निकिता के साथ बहादुरगढ़ जाने के लिए निकले। गोहाना से बड़वासनी गांव पहुंचकर विजयपाल ने कार पश्चिमी यमुना नहर की पटरी वाले सड़क मार्ग पर चढ़ा दी। आशंका जताई जा रही है कि महलाना गांव के पास पहुंचने के बाद उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी और कार में सवार चारों लोग डूब गए। 
 
एक ग्रामीण को आज सुबह नहर में कार का एक हिस्सा दिखाई दिया। उसने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों एवं पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। कार से मिले दस्तावेज के आधार पर मृतकों की पहचान की गयी। विजयपाल पुरानी कार खरीदने बेचने का कारोबार करता था। उसके भाई ने पुलिस को बताया कि विजयपाल का परिवार अपनी साली के घर बहादुरगढ़ जाने की बोल कर घर से निकला था। वह कल रात तक फोन करता रहा मगर उनसे संपर्क नहीं हो पाया। उन्हें आज दोपहर को पता चला कि उसके भाई के परिवार के साथ हादसा हो गया। पुलिस ने आज अपराह्न शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »