29 Mar 2024, 12:27:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महिला अपराधों के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 2:09AM | Updated Date: Dec 14 2019 2:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महिला कांग्रेस ने महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को यहां प्रदर्शन किया और महिला सशक्तीकरण के सरकार के नारे को खोखला करार दिया। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने मंडी हाउस से जंतर मंतर तक मार्च निकाला। इस मार्च का नाम ‘मैं हूं साहस’ दिया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस  कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कांग्रेस के झंडे और हाथों में सरकार के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां लेकर पार्टी की महिला कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुई।
 
इस दौरान हरियाण कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा, राज्यसभा सदस्य अम्मी याज्ञनिक सहित कांग्रेस की कई प्रमुख महिला नेत्रियों ने हिस्सा लिया और कहा कि सबको मिलकर देश की हर बहन पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ तथा उसके अधिकार के लिए लड़ना है। महिला कांग्रेस की प्रमुख सुष्मिता देव ने कहा कि महिलाओं के लिए आज प्रतिकूल परिस्थितयां बन गयी हैं। सरकार का महिला सशक्तीकरण का नारा खोखला साबित हो रहा है और इस परिस्थिति में  महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ महिला कांग्रेस उनकी आवाज को बुलंद करती रहेगी।  उन्होंने कहा कि यह मार्च  देश में महिलाओं पर बढ़ते हुए अत्याचार को देखते हुए आयोजित किया गया है।
 
यह मार्च किसी व्यक्ति या सरकार के खिलाफ नहीं है। उन्होंने इस बात पर गहरा दुख व्यक्त किया कि निर्भया कांड के बाद भी हालात नहीं बदले हैं और महिला सुरक्षा में ज्यादा परिवर्तन नहीं आया है। सुसुष्मिता देव ने कहा कि हैदराबाद में एक महिला के साथ बलात्कार हुआ और उसको जलाया गया। उन्नाव में एक पीड़तिा कचहरी तक हिम्मत करके जाने वाली थी लेकिन उससे पहले ही उसको जला दिया गया। महिलाओं के खिलाफ लगातार हो रहे अपराधों को देखते हुए इस मार्च का आयोजन किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »