20 Apr 2024, 08:54:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

CM गहलोत ने दिल्ली कांग्रेस रैली में पहुंचने के लिए किया आहृान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 12:37PM | Updated Date: Dec 13 2019 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार के खिलाफ आयोजित कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में पहुंचने के लिए प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित सभी का आहृान करते हुए कहा है कि इसमें पहुंचकर इसे बेहद कामयाब बनाये। गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए यह आहृान करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता  राहुल गांधी के आहृान पर भाजपा की केन्द्र सरकार के कारण राष्ट्र के सामने उत्पन्न भयंकर आर्थिक संकट, बेरोजगारी, किसान, युवा, महिला उत्पीड़न, महंगाई आदि मुद्दों को लेकर आयोजित की जा रही भारत बचाओ रैली में सभी कार्यकताओं सहित पधारें।
 
उन्होंने कहा कि देश में सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक रुप से हालात बिगड़ने एवं लोकतंत्र को खतरा उत्पन्न हो जाने पर श्रीमती सोनिया गांधी एवं श्री राहुल गांधी के आहृान पर 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रही इस रैली में आप सभी पहुंचे और इसे बेहतद कामयाब बनाये। उधर रैली में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता आज बसों, रेल तथा अन्य वाहनों के जरिए दिल्ली रवाना होंगे। सचिन पायलट ने रैली के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बने कंट्रोल रुप की समीक्षा करते हुए कंट्रोल रुप के सदस्यों को निर्देशित किया कि प्रदेश की समस्त जिला कांग्रेस कमेटियों एवं ब्लाक कांगेस कमेटियों के प्रमुख कांग्रेसजनों से समन्वय स्थापित कर उन्हें अधिक से संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील करे। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »