28 Mar 2024, 22:09:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अनाज मंडी अग्निकांड़ पर तोमर ने दुख व्यक्त किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 8:20PM | Updated Date: Dec 8 2019 8:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरैना। केंद्रीय ग्रामीण विकास, पंचायतीराज स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने दिल्ली के रानी झांसी रोड़ के निकट अनाज मंडी इलाके में हुए भीषण अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया है। तोमर ने आज यहाँ पत्रकारों से बातचीत में हादसे पर दु:ख व्यक्त करते हुये कहा कि इस अग्निकांड में कई लोगों की मौत हुई है। इस घटना से मैं अत्यन्त दुखी और व्यथित हूँ। उन्होंने दिवगंत आत्माओं की शांति और उनके परिजनों को संबल प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है।

उन्होंने हादसे के कारणों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मुझे अभी तक घटना के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। यह एक बड़ी आगजनी की घटना है, जिसमें 50 से अधिक लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इसी के साथ तोमर ने प्याज की किल्लत के सवाल पर जबाव देते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन के चलते प्याज की फसल बर्बाद हो गई। इसकी वजह से प्याज की कमी है। सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है। प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी गई है और लगभग एक लाख टन प्याज आयात की जा रही है। यह प्याज जल्द ही बाजार में पहुँच जाएगी और इसकी कीमतें स्थिर हो जाएंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »