18 Apr 2024, 12:49:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

संजीवनी स्वास्थ्य केंद्र आम लोगों के लिए सौगात हैं : यादव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 11:19AM | Updated Date: Dec 8 2019 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सागर। मध्यप्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री हर्ष यादव ने कहा है कि संजीवनी स्वास्थ्य केंद्र की मदद से राज्य सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में आम लोगों को बेहतर सेवाएं देने का प्रयास कर रही है। यादव ने कल यहां संत रविदास वार्ड में संजीवनी स्वास्थ्य केंद्र (क्लिनिक) का उदघाटन किया। घनी और मलिन बस्तियों में रहने वाले नागरिकों को आसानी से स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दृष्टि से प्रदेश में यह संजीवनी क्लीनिक स्थापित किये जा रहे हैं।
 
मंत्री यादव ने कहा कि संजीवनी स्वास्थ्य केन्द्र राज्य की स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात है। इससे नागरिकों को स्वास्थ्य सेवायें और सुविधायें मिलेंगी। इस अवसर पर यादव ने स्वस्छता सर्वेक्षण रथ 2020 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संजीवनी क्लीनिक नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से प्रदत्त भवन में संचालित किया जायेगा। इनमें ओपीडी परामर्श सेवाएं, गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण सेवाएं,संचारी रोग उपचार, वृद्धजनों के लिये उपचार सुविधाएं, शिशु रोग उपचार सविधाएं, गैर संचारी रोगों जैसे कैंसर, उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की स्क्रीनिंग एवं उपचार सुविधा रहेगी। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »